News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल समूह के दिल्ली से आए एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ने चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की किया घोषणा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2024  |  7:38 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल समूह के दिल्ली से आए एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ने चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की किया घोषणा WhatsApp
Responsive image
  • आईपीएल चीनी मिल में हुई बृहद् किसान गोष्ठी
  • वर्षों से क्षमता वृद्धि की किसानों की मांग पूरी, किसानों में हर्ष
  • दिल्ली से आए एक्सक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा व आईपीएल के कृषि वैज्ञानिक यूएस तेवतिया, प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह, गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार एवं क्षेत्र के गन्ना किसानों की बृहद गोष्ठी

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के परिसर में बुधवार को एक बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने किसानों की मांग पूरी करते हुए फैक्ट्री की क्षमता वृद्धि की घोषणा की।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. यूएस तेवतिया ने किसानों को तकनीकी खेती व वैज्ञानिक विधि से खेती करने के उपाय सुझाए। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराने पर जोर देते हुए अनुपात में उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएल समूह के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा ने गन्ना किसानों की मांग पर चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, एथनॉल फैक्ट्री लगाने, कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं के निराकरण करने के साथ-साथ समय-समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने का आश्वासन भी दिया। चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने किसानों से साफ- सुथरा गन्ना उपलब्ध कराने की अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मानित किसान बाबू विजय सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने किया।

इस दौरान क्षेत्र के किसान वीरेंद्र सिंह, दिग्विजय पांडेय, दयानिधि मणि त्रिपाठी, आलोक तिवारी, सुप्रियमय मालवीय, अनुराग तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह, जितेंद्र चौरसिया आदि क्षेत्र के सम्मानित किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking