News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: समय से कस्बे का सरकारी विद्यालय नहीं खुलने पर जताया आक्रोश, बीएसए से की शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 11, 2023  |  6:22 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: समय से कस्बे का सरकारी विद्यालय नहीं खुलने पर जताया आक्रोश, बीएसए से की शिकायत
  • अक्सर समय से विद्यालय नहीं खुलने का लगाया आरोप
  • सोमवार को गेट बंद होने से परेशान रहे पढ़ने वाले नौनिहाल
  • शिक्षक पर अध्यापक आचरण के विरुद्ध व्यवहार का लगाया आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के एक सरकारी विद्यालय में स्कूल गेट समय से न खुलने से नौनिहाल भटकते रहे। स्कूल के अध्यापकों को देर से पहुंचने के बाद बच्चे स्कूल में दाखिल हो सके। इसका वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बा निवासी गुड्डू गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मामले में संबंधित अध्यापक के विरुद्ध स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा नगर के सिविल लाइंस मुहल्ले में संयुक्त कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होता है। सोमवार को विद्यालय का मेन गेट सुबह 9.30 बजे तक बंद था जिससे बच्चे गेट व गली में भटक रहे थे। किसी ने इसका वीडियो भी बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। आरोप है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय सिंह से इस बारे में पुछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। कस्वा निवासी योगेन्द्र गुप्ता ने इस मामले की लिखित शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर से करते हुए कहा है कि समय से विद्यालय नहीं खुलने से बच्चों की भीड़ विद्यालय के आसपास लगी रहती है जिससे बच्चे दुर्घटना का शिकार होते हैं। आरोप है कि इस बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह मनमाने ढंग से विद्यालय खोलने एवं ऊंचे रसूख की बात करते हैं जिससे अभिवावकों में आक्रोश है। शिक्षक संजय सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है।

इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र पाण्डेय का कहना है कि संबंधित विद्यालय के प्राचार्य के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है। जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking