खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में मंगलवार को खड्डा के प्रभारी निरीक्षक रहे आर.के यादव का गैर जनपद तबादला हो जाने से एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों सहित व्यापारियों ने उन्हें माला पहनाकर व अंगबस्त्र देकर विदाई दी।
खड्डा के थानेदार रामकृष्ण यादव का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिसकर्मियों व व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। नौकरी करने वाले लोग अपने कर्मों से लोगों के दिलों में रहते हैं। खड्डा में जो प्यार व सम्मान मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगा। इस दौरान एसएसआई भगवान सिंह, एस आई रमाशंकर सिंह यादव, पीके सिंह, राजेश कुमार, उमेश सिंह, व्यापार मण्डल से संतोष जायसवाल, पूर्व प्रधान रामकृपाल कन्नौजिया, कां. उमाशंकर यादव, राघवेंद्र मिश्रा, राहुल अत्री, योगेश राय, राहुल यादव, महिला कां. प्रीति सिंह, प्रसुन सिंह, मानसी सहित तमाम पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…