खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को गांव के ही एक लड़के द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो युवकों के विरूद्ध एफआईआर पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने खड्डा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर गांव का ही एक युवक उसे भगा ले गया है। इसमें उक्त युवक का गांव के ही एक युवक ने मदद की है। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…