खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह ग्राम सभा के बाबू टोला में जर्जर लकड़ी के पोल के सहारे बिजली संचालित है जिससे लोगों को हादसे का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विद्युत पोल बदलने कि मांग की है।
खड्डा बिजली उपकेंद्र से संचालित करदह गांव के बाबू टोला में एक मुहल्ले के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए विभाग ने वर्षों पूर्व लकड़ी का पोल लगाया है जो काफी जर्जर हो चुका है। जबकि 100 मीटर के दायरे में कोई दूसरा पोल भी नहीं है। दर्जनों घरों के उपर से बिजली का तार दौड़ाया गया है। आशंका है कि पोल गिरने से जनहानि एवं पशु इसके चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने इस पोल को बदलने के लिए कई बार विभाग से शिकायत किया लेकिन विभाग बेपरवाह बना हुआ है। समाजसेवी अनिल यादव, कन्हैया, भृगुनाथ, अनन्त, किशोर, दुर्गेश, ब्यास, सुबास, अंगद आदि ने लकड़ी के पोल बदलने की मांग की है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…