खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के इलेक्ट्रिक के चार दुकानों पर छापेमारी कर हैवेल्स कंपनी के नकली लोगो लगे तार बरामद हुए। कंपनी के इंजीनियर आशीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कापीराइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल सहित विवेचना की कार्रवाई में जुटी हुई है।
शनिवार को खड्डा कस्बे के इलेक्ट्रिक दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी हैवेल्स के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कंपनी के नकली वायर (तार) को कंपनी का सेम लोगो लगाकर बेचने की जानकारी देते हुए खड्डा क्षेत्र के दुकानों पर छापेमारी में पुलिस की मदद मांगी थी। खड्डा थाने पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियर एवं वायर स्पेशलिस्ट आशीष यादव, सुरक्षा अधिकारी जगवीर यादव,अंशुमान साहा, लालचंद फील्ड आफिसर ने एसआई शर्मा सिंह यादव, हीरा सिंह, विश्वजीत यादव आदि के साथ हनुमान मंदिर चौराहे पर मनोज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर हैवेल्स नकली तार के चार डिब्बे, रूद्र इलेक्ट्रॉनिक फल मंडी चौराहे से दुकान में रखे सभी चार डब्बा नकली तार बरामद किया। कंपनी अधिकारियों ने बताया है कि तीसरे नम्बर पर न्यू जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक जलकल रोड की जांच के दौरान नकली तार पाए गए लेकिन दुकानदार दशरथ जायसवाल टीम से उलझ गए और वहां मौजूद तीन चार लोगों ने तार थाने नहीं ले जाने दिया। टीम दिव्या इलेक्ट्रॉनिक पर भी छापेमारी कर 6 डब्बा नकली हैवेल्स के तार बरामद किए गए। टीम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कंपनी कापीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत मनोज कुमार, सत्यनारायण जायसवाल, विजय शंकर गुप्ता और दशरथ जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि कंपनी के अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नकली सामान बेचने और इसके तार कहां- कहां से जुड़े हुए हैं, पता लगाया जा रहा है। जांच के दायरे में आने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…