News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नकली तार बेंचने के मामले में दशरथ जायसवाल पर एफआईआर, तीन अन्य पर हुई कार्रवाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 3, 2023  |  3:08 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नकली तार बेंचने के मामले में दशरथ जायसवाल पर एफआईआर, तीन अन्य पर हुई कार्रवाई WhatsApp
Responsive image
  • चार दुकानदारों पर नकली तार दुकान में रखने पर बरामद हुआ तार, थाने लाकर हुई कार्रवाई
  • कापीराइट एक्ट की धारा 1957 की धारा 63 का मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे के इलेक्ट्रिक के चार दुकानों पर छापेमारी कर हैवेल्स कंपनी के नकली लोगो लगे तार बरामद हुए। कंपनी के इंजीनियर आशीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कापीराइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल सहित विवेचना की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार को खड्डा कस्बे के इलेक्ट्रिक दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी हैवेल्स के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कंपनी के नकली वायर (तार) को कंपनी का सेम लोगो लगाकर बेचने की जानकारी देते हुए खड्डा क्षेत्र के दुकानों पर छापेमारी में पुलिस की मदद मांगी थी। खड्डा थाने पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियर एवं वायर स्पेशलिस्ट आशीष यादव, सुरक्षा अधिकारी जगवीर यादव,अंशुमान साहा, लालचंद फील्ड आफिसर ने एसआई शर्मा सिंह यादव, हीरा सिंह, विश्वजीत यादव आदि के साथ हनुमान मंदिर चौराहे पर मनोज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर हैवेल्स नकली तार के चार डिब्बे, रूद्र इलेक्ट्रॉनिक फल मंडी चौराहे से दुकान में रखे सभी चार डब्बा नकली तार बरामद किया। कंपनी अधिकारियों ने बताया है कि तीसरे नम्बर पर न्यू जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक जलकल रोड की जांच के दौरान नकली तार पाए गए लेकिन दुकानदार दशरथ जायसवाल टीम से उलझ गए और वहां मौजूद तीन चार लोगों ने तार थाने नहीं ले जाने दिया। टीम दिव्या इलेक्ट्रॉनिक पर भी छापेमारी कर 6 डब्बा नकली हैवेल्स के तार बरामद किए गए। टीम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कंपनी कापीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत मनोज कुमार, सत्यनारायण जायसवाल, विजय शंकर गुप्ता और दशरथ जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि कंपनी के अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नकली सामान बेचने और इसके तार कहां- कहां से जुड़े हुए हैं, पता लगाया जा रहा है। जांच के दायरे में आने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking