खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली के चौराहे पर गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई और थोड़ी ही देर में दुकान में रखे मोबाइल सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाया जा सका। पीड़ित दुकानदार ने लाखों की क्षति बताया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल निवासी आनन्द केशरी की मदनपुर सुकरौली चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। बीती देर रात लगभग 11 बजे उसकी दुकान में अचानक आग लग गई और आस पास के लोग आग की लपट देख जब तक पहुंच आग बुझाते तब तक दुकान सहित उसमें रखे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक पंखे, बैटरी, इन्वर्टर, सहित अन्य उपकरण आदि लगभग 2 लाख रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गये। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घर की सारी पूंजी लगाकर दुकान खोली थी, अब कुछ भी नहीं बचा। दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…