News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: फायर सर्विस के जवानों ने सिलेंडर में लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 6, 2023  |  7:54 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: फायर सर्विस के जवानों ने सिलेंडर में लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा
  • खड्डा ब्लाक परिसर के बगल में पीएचसी रोड़ के बगल में एक झोपड़ी में हुआ गैस रिसाव, मौके पर फायर बिग्रेड टीम का त्वरित एक्शन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड़ के बगल में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। फायर सर्विस की टीम का त्वरित घटना स्थल पर पहुंच सिलेंडर के रिसाव से पकड़ी आग को सूझबूझ से बुझा दिया गया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा विकास खण्ड कार्यालय के बगल में अस्पताल रोड पर बसडीला गांव निवासी मोती राजभर शुक्रवार की दोपहर भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचकर लिंकेज होने की संभावना पर माचिस की तीली जलाकर चेक किया तो आग पकड़ ली। उसने तुरंत सिलेंडर उठाकर बगल के खाली जगह पर फेंक दिया और बालू मिट्टी फेंकने लगे फिरभी सिलेंडर से आग निकलता रहा।

सूचना बसडीला के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र गुप्ता ने फायर विभाग को दी। खड्डा फायर सर्विस के अग्निशमन अधिकारी अजमत अली ने एसआई सतीश पाण्डेय, फायरमैन जय बहादुर, होमगार्ड मदन प्रसाद की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सिलेंडर के आग को बुझवा दिया। इस दौरान मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। गैस बुझ जाने से आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking