News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: आग का कहर…..14 झोपड़ी व चार बकरी जल कर मरीं! तीन परिवार में शादी की हो रही थी तैयारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2023  |  7:29 PM

874 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आग का कहर…..14 झोपड़ी व चार बकरी जल कर मरीं! तीन परिवार में शादी की हो रही थी तैयारी
  • एसडीएम खड्डा भावना सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
  • तीन परिवार में शादी की हो रही थी तैयारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौगावां में रविवार को खलिहान के पास से लगी आग से एक दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। घर में रखे अनाज सहित गृहस्थी के सामानों के साथ- साथ चार बकरियां भी जल कर मर गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम भावना सिंह प्रभावित परिवार में पहुंचकर सरकारी मदद में जुटी हुई हैं।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

रविवार के सुबह नौगांवा गांव में अचानक खलिहान के पास रखे पुआल आदि से आग की लपटें उठनी लगीं और देखते ही देखते गांव के 14 लोगों की रिहायशी झोपड़ी व उसमें रखा अनाज, विस्तर, कपड़े, नकदी सहित सभी सामान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा अग्निशमन दल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में चार बकरियां जलकर मर गई। आग से सत्तन हरिजन, जगदीश, शम्भू, तुलसी, त्रिभुवन गुप्ता, राम अशीष, दीलिप, रमाकांत, गुलाईचा, राजाराम, विजयमल, कन्हैया, रामजी सहित सोनू के घर जलकर भस्म हो गये जिनमें रमाकांत, कन्हैया एवं राजाराम के घर शादी की तैयारी हो रही थी। एसडीएम भावना सिंह राजस्व टीम के साथ प्रभावित परिवारों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking