News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: वन विभाग की टीम ने दूसरे दिन नदी से बरामद किया 35 बोटा खैर की लकड़ी…कभी दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के नाते होती थी कीमती खैरा लकड़ी की तस्करी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 15, 2023  |  9:29 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वन विभाग की टीम ने दूसरे दिन नदी से बरामद किया 35 बोटा खैर की लकड़ी…कभी दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के नाते होती थी कीमती खैरा लकड़ी की तस्करी
  • जंगल से नदी के रास्ते खैरा की लकड़ी तस्करी, तस्करों की नजर…खोजी नई तरकीब, नदी के बहाव के साथ लाई जा रही थी खैरा लकड़ी की बोटा
  • दो दिनों में 65 बोटा लकड़ी नदी से वन विभाग ने किया बरामद

खड्डा/कुशीनगर। गंडक नदी में छिपाकर रखी गयी खैरा की लकड़ी का दुसरा खेप रविवार को वन विभाग ने बरामद किया है। बरामद खैर की लकड़ी 35 बोटा वन रेंज कार्यालय ने जब्त करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खडडा के रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय व डिप्टी रेंजर अमित तिवारी को सूचना मिली थी कि जंगल से कीमती लकड़ी काटकर अवैध तरीके से गंडक नदी में छिपाकर रखी गयी है।

शनिवार की दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने हनुमानगंज गाँव के पास छापा मारा तो पानी में रखी खैरा की 30 बोटा लकड़ी मिली। लकड़ी को लावारिस हाल में जप्त किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम लगातार छापेमारी करते हुए रविवार को नदी में सर्च आपरेशन चलाया तो 35 बोटा और खैरा की लकड़ी बरामद हुई। नदी से लकड़ी निकालने का सिलसिला जारी था।

इस संबंध में डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि अवैध तरीके से जंगल से काटकर लायी गयी खैर की लकड़ी दो दिन में 65 बोटा बरामद हुई है। वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking