खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को विधानसभा खड्डा सत्यापन अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश शाही ने बूथों का सत्यापन किया। इस दौरान विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं को तत्पर रहने को कहा।
खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय की उपस्थिति में एक बैठक के दौरान बूथों का सत्यापन कार्य पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने किया। इस मौके पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नगर निकाय सहित आगामी लोकसभा चुनाव में भारी परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश में योगी की डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है ऐसे में प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता मेहनत व लगन से भाजपा को जीत दिलाने में तैयार रहें। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, बृजेश मिश्रा, हरिगोविंद रौनियार, युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, राजेश्वर सिंह, द्विग्विजय शर्मा, पिंटू सिंह, संजय गुप्ता, अनिल सिंह, सर्वजीत गुप्ता, आईटी सेल के अजय मिश्रा, उदयभान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…