खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया शितलापुर नहर चौराहे पर बाईक की ठोकर लगने से एक 45 वर्षीय ब्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुट गई है।
खैरटिया शितलापुर के जगदेवा निवासी जताई यादव 45 वर्ष सुबह अपने वन कालोनी के पास आटा चक्की की दुकान पर जा रहे थे कि बाईक की ठोकर लगने से गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये। ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन नाबालिग बच्चे हैं। पत्नी सहित परिवार को रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…