खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के उधोछपरा गांव में धार्मिक भावना भड़काने का एक वीडियो वायरल होने के बाद खड्डा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में त्योहार के वक्त सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से गांव के पंचायत भवन के सामने एक वीडियो रील बनाकर वायरल किये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी अगुवाई में निरीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सिपाही अरुण कुमार, राहुल कुमार व नवनीत शुक्ला की टीम ने अकमल उर्फ मिठ्ठू पुत्र लियाकत, कैफ पुत्र मौसम अली, नौशाद पुत्र ताहिर निवासीगण उधोछपरा, पंकज गुप्ता पुत्र बिकाऊ निवासी भुजौली को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुअस. 311/23 धारा 153 ए, 295 ए, 298, 505(2) आईपीसी व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शांति भंग में चालान की कार्रवाई की गई है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…