News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रामपुर जंगल गांव में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पानी में छोड़ी गयीं गम्बूजिया मछली

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 25, 2021  |  8:24 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रामपुर जंगल गांव में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पानी में छोड़ी गयीं गम्बूजिया मछली WhatsApp
Responsive image
  • तीन बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को डीएम ने किया था प्रभावित गांव का दौरा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर जंगल गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद डेंगू, मलेरिया सहित जलजनित बीमारियों को दूर करने के लिए पंचायत विभाग ने बुधवार को गांव के गढ्डों सहित आस- पास पानी में गम्बूजिया मछली को छोड़ रोकथाम का उपाय किया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बताते चलें की बीते एक माह के भीतर रामपुर जंगल गांव में तेज वायरल बुखार से दो तो इंसेफ्लाइटिस से एक बच्चे की मौत हो गयी थी। गांव में एडी हेल्थ व सीएमओ ने दौरा कर बीमारी के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य व पंचायत विभाग को जरूरी निर्देश दिए थे। मंगलवार को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने गांव सहित मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। उन्होंने जिम्मेदारों की क्लास भी ली। डीएम के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को पंचायत एडीओ सीताराम ने फाजिलनगर से गम्बूजिया मछली मंगाकर गांव में पानी के गढ्डों में छोड़ा गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संजय चौहान, केदार, दिनेश गौड़, पप्पू, चंदन, नरसिंह, सुरेश आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking