खड्डा/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत व 93 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खड्डा क्षेत्र के उधोछपरा गांव निवासी गिरीराज चौबे की पुत्री गार्गी चौबे ने 95.3 प्रतिशत एवं खड्डा कस्वे के अंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी अजय विश्वकर्मा एवं परिषदीय शिक्षिका आशा देवी की पुत्री आकांक्षा ने सिसवा बाजार के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शुक्रवार को आते परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त करने पर दोनों परिवार में हर्ष का माहौल है। इस दोनों बालिकाओं की सफलता पर विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, नत्थू शर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, मिंटू रौनियार, अमरचंद मद्धेशिया, मुकुंद चौबे, मथुरेश चौबे, प्रधान अनिल जायसवाल आदि ने हर्ष जताया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…