खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से शुक्रवार को जीआरपी पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को दो झोले में रखे 48 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
जीआरपी पुलिस गोरखपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पड़रौना चौकी प्रभारी रामदयाल यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, लालबहादुर सिपाही धर्मेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को खड्डा प्लेटफार्म नं.1 के आखिरी छोर पर मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के झोले की तलाश की तो छुपाकर रखे गए 48 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अरविंद कुमार पुत्र रामदया प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी सिरहा वार्ड नं.11 थाना पकड़ी दयाल जिला मोतिहारी (बिहार) बताया। शराब तस्कर ने बताया कि वह ट्रेन से शराब को बिहार ले जाने के फिराक में था। जीआरपी चौकी प्रभारी पड़रौना रामदयाल यादव ने बताया कि आरोपी अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…