News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: खेत में मिली अधजली लाश, फैली सनसनी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे…युवक का किसी महिला से था संबंध, मौके से मिला सुसाइड नोट एवं मोबाइल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 11, 2023  |  5:07 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेत में मिली अधजली लाश, फैली सनसनी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे…युवक का किसी महिला से था संबंध, मौके से मिला सुसाइड नोट एवं मोबाइल WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • युवक का किसी महिला से था संबंध, मौके से मिला सुसाइड नोट एवं मोबाइल
  • एएसपी रितेश कुमार सिंह और सीओ संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी 

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा विशुनपुरा बुजुर्ग निवासी एक युवक की अधजली लाश बगल के गांव के सरेह में शनिवार को मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कार्रवाई में जुटी गई है। शव के पास से पुलिस ने मोबाइल व सुसाइड नोट आदि बरामद की है। एएसपी रितेश कुमार सिंह एवं सीओ संदीप वर्मा मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के घुरीछपरा सरेह के एक खेत में शनिवार की सुबह एक युवक का अधजला शव देख लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो मय फोर्स एसएचओ खड्डा नीरज कुमार राय मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान राजकुमार पुत्र रामगुलाब उम्र 36 वर्ष निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अविवाहित राजकुमार का गांव की ही एक शादी शुदा महिला से संबंध था और इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रहा था। राजकुमार को शक था कि उक्त महिला का संबंध उसके अलावा किसी और से भी है। बताया यह भी जा रहा है कि शनिवार की सुबह उसने इसी बात को लेकर घर से निकला और उसकी अधजली लाश बरामद हुई। पुलिस को मौके से मोबाइल, सुसाइड नोट आदि मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस कुछ लोगों से पुछताछ में जुटी हुई है।

इस संबंध में एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking