खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ- लखुई के हसनू टोला में जनकधारी कुशवाहा के घर शादी की मिठाई बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप फट जाने से लगी आग से कई परिवार की जिन्दगी तबाह हो गयी। अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। परिवार जो रविवार को बारात की खातिरदारी व बिटिया सोनमती के हाथ पीले करने की तैयारी में जुटा था, आग की लपटों ने सबकुछ तबाह करके उस परिवार के आरमानों को जला दिया। मां, बाप और बिटिया दहाड़े मारकर रो रहे थे।
जैसे ही यह खबर आम हुई उस परिवार के मदद के लिए समाज ने हाथ बढ़ाना शुरु कर दिया। रविवार को समाज के मददगारों के प्रयास से रविवार की सुबह जनकधारी कुशवाहा के परिवार ने हल्दी का रस्म पूरा किया और गांव सहित आस- पास के सामाजिक लोग विवाह की तैयारी में जुट गये। पीड़ितों के संग खड़े विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय में भोजन आदि के प्रवंध में जुटे हुए हैं। शाम को बारात भी धूमधाम से आयी जहां लोग खातिरदारी में जुटे हुए हैं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…