News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: रामपुर जंगल गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया परीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 19, 2021  |  6:59 PM

620 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रामपुर जंगल गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, किया परीक्षण

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर जंगल गांव में तेज बुखार से एक महिने के भीतर तीन मासूमों के मौत सहित आधा दर्जन बच्चों के बीमार होने की सूचना पर गुरुवार को स्वास्थ्य व पंचायत विभाग जग गया है और गांव में पहुंचकर साफ सफाई, क्लोराइजेशन सहित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

बताते चलें कि बुधवार को गांव के धर्मा नाम के बच्चे ने बुखार से मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया हालांकि रिपोर्ट न मिलने से इंसेफ्लाइटिस से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। जबकि इसी गांव के राजा पाठक के इकलौते पुत्र अथर्व साढे तीन साल की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गयी थी। तेज बुखार से ही गांव के नितेश साहनी उम्र दो वर्ष की मौत हो गयी थी। इसके अलावा आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं। एक माह के अंदर तीन बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत व भय का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेन्दु भूषण की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंच बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण सहित क्लोराइजेशन, दवा वितरण का कार्य किया। सफाई कर्मचारियों को लगाकर गांव में पानी निकासी व मिट्टी डलवा कर गढ्डों से जल जमाव को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेन्दु भूषण ने लोगों से साफ- सफाई रखने व पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking