News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: मठियां में हुए एक्सीडेंट में पति- पत्नी घायल, एक रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2023  |  8:01 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मठियां में हुए एक्सीडेंट में पति- पत्नी घायल, एक रेफर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -नेबुआ मार्ग पर मठियां मोड़ से आगे टावर के समीप ट्रैक्टर से बाइक में ठोकर लगने से अधेड़ पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी तुर्कहां लाया गया जहां एक की गम्भीर स्थिति देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रविवार की सायं नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामजीत राजभर 55 वर्ष पुत्र रामबली अपनी पत्नी फेंकनी देवी 52 वर्ष के फैक्चर हुए पैर का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे कि मठियां मोड़ से आगे टावर के समीप ट्रैक्टर से बाइक में ठोकर लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर चौराहे से लोग दौड़ पड़े और एम्बुलेंस को सूचना दी। तत्काल घटनास्थल पर खड्डा पुलिस भी पहुंच गई। एम्बुलेंसकर्मी मनीष पांडेय एवं फूलचंद मौर्य ने तत्परता से उन्हें सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां रामजीत राजभर की स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रेफर हुए व्यक्ति का दोनों पैर फैक्चर होना बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking