News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एकडंगी में आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ी जली, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाई आग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2024  |  8:04 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एकडंगी में आग लगने से पांच लोगों की झोपड़ी जली, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बुझाई आग
  • बुधवार की सायं 7 बजे के करीब झोपड़ी में लगी आग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा एकडंगी में बुधवार की सायं 7 बजे के करीब कउडे़ से लगी आग से एक झोपड़ी व घर में रखे सामान जहां पूरी तरह जलकर खाक हो गई वहीं पड़ोस के चार लोगों की झोपड़ी और कुछ सामान भी आंशिक रूप से जल गयी, ग्रामीणों के प्रयास से अलग- बगल की झोपड़ी को उजाड़कर आग पर काबू पाया गया।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

बुधवार की सायं ग्राम सभा एकडंगी के उमेश मल्लाह पुत्र मुन्नर के घर के आगे बंगले में कउड़े से आग पकड़ ली और झोपड़ी का बंगला धू- धूकर जलने लगा, शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने उसे बुझाना शुरू किया तब-तब आग पड़ोस के पारस, संतलाल, शंभू पुत्र गण विंध्याचल एवं नन्दू धोबी की झोपड़ी भी इसके जद में आ गई और जब तक ग्रामीण इनके झोपड़ी एवं टाट को बचाने के लिए उजाड़ते तब तक आंशिक रूप से जल गई। आग लगी की घटना में अनाज, विस्तर सहित कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गई।ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग बुझा दिया गया। किसी प्रकार की जनहानि एवं पशुओं का नुक़सान होने की खबर नहीं है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking