खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम को लेकर गुरूवार को पीस कमेटी की बैठक कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार घरों पर ही मनाने की अपील की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह ने कहा कि कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार भी मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा। प्रभारी निरीक्षक आरके यादव ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जायेंगे। इस दौरान एसएसआई भगवान सिंह यादव, रमाशंकर सिंह यादव, हेड कां. योगेश राय, कां. मटरु यादव, उमाशंकर यादव, सभासद विनोद यादव, कैलाश भारती, पशुपतिनाथ रौनियार, महादेव चौधरी, अनिल गुप्ता, रोहित चौहान, संजय गुप्ता, सुनील प्रजापति, अफजल हुसैन, सलीम अंसारी, शकुर इद्रीशी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…