News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विद्यालय के परिसर में महिला द्वारा अवैध कब्जा, प्रधान ने एसडीएम से किया शिकायत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 24, 2021  |  8:00 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विद्यालय के परिसर में महिला द्वारा अवैध कब्जा, प्रधान ने एसडीएम से किया शिकायत

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फटकदौना के ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय के कैम्पस में एक महिला द्वारा अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने व चाहरदीवारी निर्माण में अवरोध उत्पन्न करने की लिखित शिकायत शुक्रवार को एसडीएम अरविंद कुमार से की है। एसडीएम ने थानाध्यक्ष खड्डा व हल्का कानूनगो को अवैध अतिक्रमण हटवाने व अतिक्रमणकारी के बाधा उत्पन्न करने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

ग्राम पंचायत फटकदौना के ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि एक महिला द्वारा सरकारी विद्यालय के परिसर में झोपड़ी आदि डालकर कब्जा दखल कर विद्यालय के चारों ओर से हो रहे बाउंड्री व गेट निर्माण में अवरोध किया जा रहा है, जबकि ग्राम पंचायत के लगभग 60 डिस्मिल बंजर की जमीन पर महिला दूसरे जगह काबिज है व अन्य को पैसा लेकर बेच रही है। प्रधान की लिखित शिकायत पर एसडीएम अरविंद कुमार ने एस ओ खड्डा व राजस्व टीम के साथ समाधान कराने का निर्देश देते हुए व्यवधान होने पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए आख्या तलब की है।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking