खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर बांगर गांव के सरकारी अस्पताल की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी खड्डा ने थानाध्यक्ष को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गांव के अनिल मिश्रा ने आईजीआरस पोर्टल पर गांव स्थित सरकारी अस्पताल की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत की थी। जिसके क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पारसनाथ गुप्ता ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया जहां चिन्हित जमीन पर अतिक्रमण पाया गया। एमवाईसी ने शनिवार को खड्डा पुलिस को सरकारी अस्पताल की जमीन से अतिक्रमण हटाने का पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि रामपुर बांगर में स्थित सरकारी अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है। खड्डा पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र दिया गया है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…