News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: लग्जरी वाहन में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 25, 2024  |  6:17 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: लग्जरी वाहन में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की दोपहर गुरली पुल के पास से एक लग्जरी गाड़ी से छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण, बिक्री रोक-थाम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय एवं आबकारी टीम संयुक्त रूप से गुरली पुल के पास चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी कि एक वाहन रेनाल्ट डस्टर को रोककर तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी एम्पीरियल ब्लू की 162 बोतल बरामद हुई व मौके से दो अभियुक्त मनजीत कुमार पुत्र राम प्रताप महतो साकिन वार्ड नं.1 निजामुद्दीनपुर, जोगबन थाना सैहारा जनपद सीतामढी (बिहार) एवं रत्नेश कुमार सिंह पुत्र तिगन सिंह सा. वार्ड न. 14 निवासी पछगछिया थाना बथनहां जनपद सीतामढी (बिहार) को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, आबकारी निरीक्षक निर्झरा पाण्डेय, एसआई अरविन्द कुमार, कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, यशवन्त यादव, सोनू यादव, चन्दन यादव, कृष्णा कुमार मौर्या शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking