खड्डा/कुशीनगर। खड्डा, छितौनी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा बुधवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित की गईं। भक्तों ने नम आंखों से माता रानी की विदाई की। कई प्रतिमाओं का विसर्जन देर शाम किया गया। देर रात तक मूर्ति विसर्जन स्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।
खड्डा कस्वे में विभिन्न समितियों की तरफ से पंडाल में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया गया। विसर्जन जुलूस में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए लोग चल रहे थे। ट्रैक्टर ट्रालियों से लोग नदी तट के विभिन्न घाटों पर विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर देवी प्रतिमाओं को विसर्जित कर कर दिया गया। खड्डा, हनुमानगंज, नेबुआ-नौरंगिया पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स एवं बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…