खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर में आयोजित 4 दिवसीय पारंपरिक डोल मेले में स्थापित प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को नगर भ्रमण के बाद गुरुवार देर शाम नारायणी के घाटों पर विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, युवक, बुजुर्ग, व्यवसाई जूलुस में शामिल रहे। खिलाड़ियों ने तरह- तरह के करतब दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया।
खड्डा नगर में चार दिनों तक चलने वाले डोल मेले को लेकर विभिन्न मुहल्लों के 6 जगहों पर समितियों ने हनुमान प्रतिमा रखी थी। सोमवार की रात्रि अखाड़ों व समितियों में शस्त्र पूजन के साथ नेत्र दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का नेत्र पट्ट खोलकर शुभारंभ की। मंगलवार को अखाड़ा समितियों ने जटाशंकर पोखरे से जूलूस निकालकर आजाद चौक, हनुमान गढ़ी चौक , फलमंडी चौक, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक पर सभी का मिलन कराया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने तरह- तरह के करतब दिखाकर सबको दंग कर दिया। बुधवार को स्थाई मेला में लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। पूरा नगर मिठाई की दुकानों, सौंदर्य प्रसाधन सहित बच्चों के खिलौने से सजा था। गुरुवार को नगर भ्रमण के बाद समितियों के पदाधिकारियों ने गांजे बाजे के साथ मूर्तियों का विसर्जन नारायणी के भैंसहा, पनियहवा घाट सहित गण्डक नहर के बंजारी पट्टी नहर पुल पर कर दिया।
इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही। एसडीएम आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, रामकोला पुलिस, पीएससी , अग्निशमन दल सहित भारी संख्या में थानों की पुलिस मुश्तैद रही।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…