खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 28 मामले आए जिनमें 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, सीओ शिवाजी सिंह की देख- रेख में पुलिस, राजस्व सहित अन्य मामलों के कुल 28 फरियादियों ने दिवसाधिकारी के समक्ष अपनी फरियाद रखी जिसमें 6 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी बचे 22 मामलों को सम्वंधित अधिकारियों को देकर समयबद्ध व सुचितापूर्ण ढंग से समाधान कराने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान एस ओ खड्डा आर.के यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…