खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर का शुक्रवार को विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह सहित पुलिस, महिला जवान सहित गणमान्य लोगों ने पवित्र नारायणी से जल लाकर प्राण प्रतिष्ठा कराया। पुरोहितों के मंत्रोच्चार से पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शुक्रवार को खड्डा थाना परिसर में पूर्व एसएचओ अमित शर्मा ने जनसहयोग से मंदिर का निर्माण कराया था। श्रावण मास में शिव मंदिर में देवताओं का प्राण- प्रतिष्ठा होने के तय कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान एसएचओ आशुतोष सिंह ने मूर्ति मंगवाकर शुक्रवार को थाना परिसर से हाथों में कलश लेकर सभी लोग वीराभार के समीप पवित्र नारायणी तक पर पहुंचे जहां मंत्रोचार के बीच विधि- विधान से कलश में जल भरकर पुन: वापस थाना परिसर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव, पावर्ती व नंदी आदि देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरा थाना परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पुलिस स्टाप सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन के अनुसार मंदिर पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न होगा।
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़,मोतीपाकड़,जगदीशपुर, बरडीहा खुरहुरिया,महुअवा खुर्द, बैरिया,बगरादेउर,पिपरा,विशुनपुरा आदि जगहों पर भीमराव…