News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया ‘अंश प्रमाण पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 11, 2022  |  4:49 PM

822 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया ‘अंश प्रमाण पत्र

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषकों को ‘अंश प्रमाण-पत्र’ के वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। अंश प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर के 50 लाख 10 हजार अंशधारकों को प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के 11 अंशधारकों को प्रमाण-पत्र वितरित करके किया जिसमें कुशीनगर जनपद के भाजपा नेता व केन यूनियन छितौनी के चेयरमैन राजकुमार सिंह शामिल हुए जिन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अंश प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

अंश प्रमाण पत्र ग्रहण करने के उपरांत राजकुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता के इतिहास में पहली बार अंश धारक कृषकों को इस तरह से अंश प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। यह बस केवल किसान हितैसी योगी सरकार में ही सम्भव है। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हम सभी को भरोसा दिलाया कि इस सरकार में अन्नदाता किसान का एक भी पैसा दबाने का दुस्साहस कोई न कर सके,इसके लिए प्रदेश सरकार इस दिशा में अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। सरकार ने ई-पर्ची के माध्यम से हर किसान को राहत दी है और गन्ना माफिया की कमर तोड़ने का कार्य किया है। इस अवसर पर गन्ना आयुक्त संजय भूष रेड्डी, गन्ना विभाग के समस्त अधिकारी गण एवं प्रदेश भर से आये 500 से अधिक किसान प्रतिनिधि व किसान उपस्थित रहें

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking