खड्डा/कुशीनगर। कस्वे के सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में छात्र/ छात्राओं के कौशल निर्माण के लिए आयोजित वैशाखी मेला के दूसरे दिन गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी-विज्ञान के प्रोफेसर विनय कुमार सिंह व अमित कुमार सिह ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। दूसरे सत्र में प्रमुख रूप से पूर्व में ग्रामीण परिवेश के फरुवाही लोक नृत्य, लोकरंग और लोकसंस्कृति का संवाहक कठघोड़वा नांच और वांसुरी वादन के मधुर स्वर सुन उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों को खूब शाबाशी दी।
बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में प्रोफेसर विनय कुमार सिंह ने कहा की नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य एकेडमिक पढ़ाई के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल कोर्सेस के माध्यम से छात्रों को रोजगार एवं व्यवसाय के हुनर को सीखना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में अपनी सहभागिता निभानी है। महाविद्यालय के युवा उद्यमियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की दैनिक जीवन में उपयोग की वस्तुएं बनाने, पैकेजिंग करने, मार्केटिंग करने,अकाउंटिंग करने, ब्रांडिंग करने, बेचने व लाभ कमाने, टीम में काम करने, परिश्रम को परिणाम में परिवर्तित करने का हुनर इन 101 उद्द्मियो में विकसित हो चुका है। सरस्वती ग्रुप आफ कालेजेज के प्रवंध निदेशक पवन दूबे ने आगंतुक अतिथियों का आभार जताया।
इस दौरान उप प्रवंध निदेशिका स्वेतलाना दूबे, प्राचार्य दीपक मिश्र, उप प्राचार्या विभा सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, अमित मिश्र, अतुल शुक्ला सहित तमाम अभिवावक, छात्र, दर्शक मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…