News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: चार दिवसीय डोल मेले का शुभारंभ, आज नगर भ्रमण

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 29, 2023  |  6:07 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: चार दिवसीय डोल मेले का शुभारंभ, आज नगर भ्रमण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर 4 दिवसीय पारंपरिक डोल मेले का सोमवार की शाम भव्य शुभारंभ हो गया। विभिन्न अखाड़ों व समितियों में शस्त्र पूजन के साथ नेत्र दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का नेत्र पट्ट खोला।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

सोमवार को खड्डा नगर में परंपरागत डोल मेला का शुभारंभ हो गया। विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने नगर के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विभिन्न मुहल्लों के अखाड़ा समितियों द्वारा स्थापित हनुमान प्रतिमा का मंत्रोचार के बीच नेत्र दर्शन कराया। नेत्रदर्शन के बाद नगर में भ्रमण कर खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मंगलवार को अखाड़ा समितियों ने जटाशंकर पोखरे से जूलूस निकालकर आजाद चौक, हनुमान गढ़ी चौक , सब्जी मंडी, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचा जहां खिलाड़ियों ने करतब दिखाकर सबको दंग कर दिया। बुधवार को स्थाई मेला और गुरुवार को बोल मेले का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, रामकोला पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मुश्तैद रही।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking