News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: एसडीएम कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2022  |  10:07 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एसडीएम कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया अनिश्चितकालीन बहिष्कार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील के अधिवक्ताओं एसडीएम कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करते हूए बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के अध्यक्ष अमियमय मालवीय व महामंत्री अनूप मिश्रा द्वारा बुधवार को उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा गया है की जनवरी माह में बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्ताव को नजर अंदाज किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों मेंआपसी सहमति से सशर्त कोर्ट चलाने पर बात बनी, इसका अधिवक्ताओं ने तो अक्षरशः पालन किया।लेकिन एसडीएम ने पालन नहीं किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

अधिवक्ताओं ने अनिश्चित काल हेतु एसडीएम कोर्ट के कार्यों से विरत रहने का ऐलान करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। इस संबंध में एसडीएम उपमा पाण्डेय का कहना है कि वादकारियों के छोटे- छोटे लंबित विवादों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निपटाने की जिम्मेदारी है। माननीय हाईकोर्ट के मामले को समयबद्ध ढंग से निपटाया जाना विधिसंगत है, इसमें वार व बेंच का सांमजस्य रहना चाहिए। इस अवसर पर अवधेश यादव , अनिल सिंह, कुमोद शर्मा, अजय चौहान, राजेन्द्र जायसवाल, हीरालाल कुशवाहा, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानन्द पांडेय, अमितोष जायसवाल, अम्बरीश श्रीवास्तव, दयानन्द मणि, गणेश तिवारी, सतिश मद्धेशिया , मोहन चौहान, अरविन्द पांडेय, अखिलेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking