News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जानकारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 10, 2024  |  7:58 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जानकारी

खड्डा/कुशीनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा सरोज ने छेड़खानी और साइबर अपराधों सहित महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

खड्डा पुलिस द्वारा सोहरौना ग्राम सभा में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए महिला एसआई पूर्णिमा सरोज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090, 102, 108 एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्प लाइन व 112 नंबरों पर फोन करके सूचना दें। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं एवं महिलाओं से सम्बन्धित सभी अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। इस मौके पर उपनिरीक्षक सूर्यनाथ पासवान, हेड कांस्टेबल सौरभ भारती, कान्स्टेबल धीरज राव, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह , किरन यादव, ज्योति भारती सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking