News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी के पांच वाहन एवं तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार 

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 17, 2023  |  5:41 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अन्तर्जनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी के पांच वाहन एवं तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार  WhatsApp
Responsive image
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने सोमवार को सालिकपुर पुलिस चौकी के पास से एक पुरस्कार घोषित अन्तर्जनपदीय अभियुक्त  एवं एक वाहन चोर को गिरफ्तार उनके निशानदेही पर 5 चोरी की बाइक एवं एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा पुलिस टीम के साथ चौकी के आस- पास निगरानी कर रहे थे इसी दौरान सालिकपुर के पास से दो युवकों को आता देख पुछताछ व तलाशी ली गई तो उनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उनकी निशानदेही पर चोरी की 5 मोटर सायकिल बरामद की गईं। पुछताछ में एक अभियुक्त प्रिंस जायसवाल निवासी कन्हवलिया थाना तरकुलवा के विरुद्ध देवरिया सहित कुशीनगर के विभिन्न थानों में आबकारी, आयुध अधिनियम सहित चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं और पुलिस विभाग का 15 हजार का इनामिया अपराधी है जबकि दूसरे अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के धनकुटवा निवासी विष्णु पासवान के रूप में हुई है। बरामद चोरी की एक बाइक थाना कसया व एक रामकोला से चोरी की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा, एसआई प्रमोद गौतम, अखिलेश सिंह, मोहन सिंह, शशिकेश गोस्वामी, सचिन कुमार,श्रवण कुमार, चन्दन यादव, रामनिवास यादव, चन्द्र प्रकाश मिश्र शामिल रहे। इस संबंध में एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि कुशीनगर सहित देवरिया जिले के विभिन्न थानों में अभियुक्त प्रिंस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking