News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन, दिखाई गई लाइव प्रसारण

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 15, 2023  |  8:18 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन, दिखाई गई लाइव प्रसारण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा की आईपीएल चीनी मिल परिसर स्थित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को उन्नतिशील खेती करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण भी किसानों को सुनाया गया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एनके सिंह व उप्र गन्ना किसान प्रशिक्षण केन्द्र के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने दीपप्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना की उन्नत खेती करने के तरीके बताए। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को सुनाया गया। सहायक निदेशक ने बताया कि अधिक उपज के लिए किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई करने की जरूरत है।

इस दौरान विभागाध्यक्ष गन्ना सुधीर कुमार ने वैज्ञानिक खेती, सहफसली खेती एवं फसलों में लगने वाले कीट पतंगों एवं उपचार के विषय में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पांडेय, किशुना यादव, दयानिधि मणि, ध्रुव नारायण यादव, डा.प्रमोद शुक्ला, मुन्ना सिंह, जितेन्द्र चौरसिया, पारसनाथ, रमाकांत तिवारी, प्रभु मद्धेशिया, रंजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking