News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल चीनी मिल संपूर्ण पेराई कर हुई बंद, चटाई कटवाकर किया सत्रावसान

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 23, 2024  |  10:44 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल चीनी मिल संपूर्ण पेराई कर हुई बंद, चटाई कटवाकर किया सत्रावसान WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र की संपूर्ण पेराई कर मंगलवार शाम को बंद कर दी गई। मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चटाई कटवाकर पेराई सत्र का सत्रावसान करा दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मंगलवार शाम को आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने यार्ड में आए गन्ने की संपूर्ण पेराई कर बंद कर दी गई है। चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पेराई सत्र 2023-24 की शुरुआत 23 नवम्बर 2023 को प्रारंभ की गई, जो कुल 153 दिन पेराई करने के बाद 24.71 लाख कुंतल गन्ना पेराई कर पिछले वर्ष की तुलना में 1.50 लाख कुंतल अधिक गन्ने की पेराई की है। गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए सभी किसान स्वयं मौजूद रहकर गन्ना का सर्वे करा लें जिससे अगले वर्ष गन्ना आपूर्ति के समय समस्या न हो। अधिकारी द्वय ने सभी किसानों, मिल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सफल संचालन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

इस दौरान इंजिनियरिंग हेड़ विजय मिश्रा, प्रोडक्शन हेड उदय प्रताप, एकाउंटेंट हेड द्विग्विजय सिंह, पर्चेज हेड धर्मेन्द्र शास्त्री, उप प्रवंधक शेर बहादुर, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking