खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा स्थित आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए 1 जनवरी तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान बैंकों में भेज दिया है। इस बात की जानकारी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं गन्ना हेड़ सुधीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह आईपीएल समूह के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर नीरज शर्मा ने किसान गोष्ठी में मिल प्रबंधन से गन्ना किसानों को समय से भुगतान करने के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में मकर संक्रांति पर्व पर 22 दिसम्बर से 1 जनवरी तक क्रय किए गए गन्ना मूल्य 6 करोड़ 13 लाख रुपए बैंकों में भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में मिल ने अबतक कुल 8 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है जबकि किसानों को कुल 22 करोड़ 95 लाख रुपए भुगतान कर दिया गया है। मिल प्रबंधन ने किसानों से साफ- सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है जिससे भुगतान समय से किया जा सके।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…