खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने 16 मार्च तक गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। इस बात की जानकारी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दी है।
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया है कि चीनी मिल खड्डा के द्वारा किसानों से कुल खरीदे गए गन्ना 18.96 लाख कुंतल का कुल भुगतान 70.02 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। गुरुवार को 7 मार्च से 16 मार्च तक क्रय किए गए गन्ने का कुल भुगतान 06.23 करोड़ रुपए कर दिया गया है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया है कि चीनी मिल गन्ना किसानों को समय से भुगतान देती रहेगी। साथ ही संपूर्ण पेराई कर ही मिल बंद की जाएगी। बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए चीनी मिल पर किसान भाई अपना संपूर्ण गन्ना गिराएं जिससे उन्हें अगले वर्ष मिल के क्षमता वृद्धि से लाभ मिल सकेगा।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…