News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आईपीएल चीनी मिल का भुगतान बढ़ा, 4 फरवरी तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 14, 2024  |  8:07 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आईपीएल चीनी मिल का भुगतान बढ़ा, 4 फरवरी तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान WhatsApp
Responsive image
  • एडीशनल पर्ची हो रही जारी
  • नवीन गन्ना प्रजाति की बुआई पर 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज शोधन दवा की सौगात

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने 04 फरवरी तक किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही गन्ना विकास अभियान में नवीन गन्ना प्रजाति एवं नवीन बुआई विधि पर बीज शोधन हेतु फंजीसाइड व कीटनाशक दवाई पर 100 प्रतिशत अनुदान की सौगात दी है। इस बात की जानकारी चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं गन्ना प्रबंधक सुधीर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बुधवार को जारी विज्ञप्ति में आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चीनी मिल ने अबतक 40.87 करोड़ रुपए का कुल भुगतान करते हुए 4 फरवरी तक क्रय गन्ने का भुगतान कर दिया है। उन्होंने किसानों से कहा है कि चीनी मिल सदैव किसानों के हित में खड़ी है।

अधिकारियों ने बताया कि चीनी मिल परिक्षेत्र के समस्त किसानों के गन्ना क्रय कर ही मिल बंद होगी, इसलिए गन्ना रोककर रखें और बेसिक कोटा बढ़ाने का निरंतर प्रयास करें। आगामी सत्र में चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जा रही है जिसका लाभ अगले सत्र में किसानों को मिलेगा। अधिकारी द्रव्य ने बताया कि नवीन गन्ना प्रजाति colk 14201, cos 13235, CO 15023, Co 0118 (कर्ण- 2) की बुआई ट्रंच विधि से करें और बीज शोधन हेतु फील्ड स्टॉफ से निशुल्क दवा प्राप्त करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking