खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में 19 अप्रैल को बंदी की अंतिम नोटिस चस्पा कर दी है। मिल प्रशासन ने किसानों से अविलंब चीनी मिल गेट पर गन्ना तौल करा लेने की अंतिम अपील की है।
आईपीएल चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक योगेश कुमार राठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 15 अप्रैल से मिल पर फ्री गन्ना क्रय किया जा रहा है। काफी प्रचार- प्रसार के बाद भी मिल को पेराई करने के लिए पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है इसको देखते हुए 19 अप्रैल को चीनी मिल बंद करने की अंतिम नोटिस जारी की गई है। मिल प्रबंधन ने इसके पूर्व 17 अप्रैल तक मिल बंद करने की नोटिस दी थी।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…