News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सिंचाई विभाग की राज्य स्तरीय अभियंताओं की टीम ने किया छितौनी बांध का निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2022  |  9:40 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सिंचाई विभाग की राज्य स्तरीय अभियंताओं की टीम ने किया छितौनी बांध का निरीक्षण
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बांध की सुरक्षा सहित कई अहम कार्यों पर कराया ध्यानाकर्षण
  • वीराभार ठोकर के नोज निर्माण में हो रही अनियमितता भी रहा शिकायती चर्चा में

खड्डा/कुशीनगर। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन लखनऊ व मुख्य अभियंता लेवल वन सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने शनिवार को खड्डा इलाके के छितौनी बांध का निरीक्षण करने ठोकर नम्बर तीन पर पहुंचे। उधर से गुजर रहे विधायक विवेकानंद पांडेय भी मौके पर उच्चाधिकारियों से बाढ़ के पूर्व विभाग की तैयारियों की जानकारी लेने पहुंच गये।

आपके लिए और..- सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद;...

प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन नरेश चन्द्र उपाध्याय से विधायक विवेकानंद पांडेय ने छितौनी बांध की सुरक्षा पर अधिकारियों से चर्चा करते हुए नौतार गांव के सामने बंद साइफन को ठीक कराने और एशिया के सबसे बड़े बीरभार ठोकर के नोज के सुदृढ़ीकरण के लिए अवमुक्त आठ करोड़ से अधिक मूल्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि तमकुहीराज में बीते डेढ़ वर्षो से तैनात चर्चा में रहने वाले जेई बीपी सिंह द्वारा खड्डा के बीरभार ठोकर पर मानक के विरुद्ध कराये जा रहे कार्यों का एमबी कराया जाना संदेह के घेरे में है। इस पर एनसीडीपी एके उपाध्याय ने जेई को तत्काल प्रभाव से खड्डा से रिलीव करने के लिए एक्सीयन एनके सिंह को निर्देशित किया। भाजपा नेता आलोक तिवारी ने बीरभार ठोकर पर कराये जा रहे कार्य में ठोकर के निकट नदी से बालू निकालने के बाद बालू को बोरियों डाल उसी जगह पर डंपिंग किया जाने की शिकायत किये। इस पर एनसीडीपी व मुख्य अभियंता लेबल वन महेंद्र निगम ने कहा कि ऐसा है तो सम्बंधित जेई को सस्पेंड कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता कामिनी कांत राय, अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, एसडीओ मनोरंजन कुमार, जेई रवि कन्नौजिया, सुधांशु शुक्ला, शुकुरूल्लाह अहमद सहित राजू यादव, चंद्रप्रकाश तिवारी, जवाहर यादव, शिव डालमिया आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव…

तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा
तमकुहीराज की सड़कों पर उतरी पुलिस, पैदल गश्त कर व्यापारियों में भरा भरोसा

तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में…

हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
हाटा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर

हाटा कुशीनगर, वृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking