News Addaa WhatsApp Group

Khadda/खड्डा: महिलाओं को सभी स्तरों पर सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना सबकी जिम्मेदारी: उपमा पांडेय एसडीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 1, 2021  |  6:05 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda/खड्डा: महिलाओं को सभी स्तरों पर सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना सबकी जिम्मेदारी: उपमा पांडेय एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर। बुधवार को तहसील सभागार खड्डा में एक्शन एसोसिएशन इंडिया के तत्वाधान में वर्षा काल में इस वर्ष बाढ़ से प्रभावित नारायणी नदी और बंधे के अंदर स्थित गांव महदेवा, शालिकपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नारायनपुर और मरिचहवा के पीड़ित परिवारों में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुरुआत रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड ने सर्वप्रथम सबको मास्क वितरण कर सभी लाभार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कराते हुए कार्यक्रम का शुरुआत किए। वह एक्शन एड द्वारा किए गए जा रहे कार्य को बताते हुए कहे की एक्शन एड हमेशा से आपात कालीन परिस्थियों में भी वंचित समुदायों और वंचित व्यक्तियों के लिए तत्पर रहता है। बाढ़ का समय हो या लॉक डाउन या अन्य असामान्य परिस्थितियों हों एक्शन एड हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होता है। कार्यक्रम में उपमा पांडेय एसडीएम खड्डा के द्वारा एक्शन एड के सौजन्य से बाढ़ में 52 अति पीड़ित रहे परिवारों को सुखा खाद्य सामग्री 5 kg चावल, 10 kg, आटा, 1 ली सरसो तेल, 1 kg नमक, 1 kg चीनी, 1kg अरहर दाल, तीन नहाने का साबुन, तीन कपड़ा धोने का साबुन, 1 kg सर्फ, 250 ग्राम चाय पत्ती, 100 ग्राम धनिया, हल्दी, मिर्च पावडर, तथा व्यक्तिगत स्वच्छता किट मग, बाल्टी, पॉलिथीन चट्टा, मच्छरदानी, नहाने का साबुन, टूथ ब्रश, कंघी, टार्च, तावल, सेवलॉन आदि सामग्री कुंदन वर्मा नायब तहसीलदार और एक्शन एड व स्वयंसेवियों के साथ वितरण किए। कार्यक्रम के दौरान इमरान अंसारी, अखिलेश कुमार, शाह फैसल हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया मणि त्रिपाठी, मदन प्रसाद, दिनेश प्रसाद, रामकलप प्रसाद, जितेंद्र चौहान, राजकुमार प्रसाद, गीता देवी आदि आदि लोगों ने सहयोग किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking