News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: पर्यावरण की देखभाल व संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य -विधायक विवेकानंद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 5, 2023  |  3:13 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पर्यावरण की देखभाल व संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य -विधायक विवेकानंद
  • खड्डा के जटाशंकर पोखरे के परिसर में वन विभाग द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प की दिलाई गई शपथ
  • वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी रेंजर अमित तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरी पर सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा एक समारोह के बीच हरिशंकरी पौधे का रोपण किया गया सफाई कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रजातियों के आम की पौधे वितरित किए गए। विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी पौधे का रोपण कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों को वनक्षेत्राधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी द्वारा माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों का रुद्राक्ष का पेड़ भेंट किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बृक्षारोपण जरूरी है, भावी पीढ़ी ठीक तरीके से जीवन यापन कर सके ऐसा प्राकृतिक माहौल खड़ा करने की जरूरत जन-जन को है। विशिष्ट अतिथि श्री दूबे एवं श्री वर्मा ने कहा कि मानव सहित पशु पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्र, बद्रीनाथ तिवारी, सभासद पवन मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, प्रदीप गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, धीरज सिंह, राजू यादव, अनिल गुप्ता, वन दरोगा लक्ष्मण प्रसाद, वन रक्षक इन्द्रजीत यादव, शत्रुघ्न ठाकुर, बिकाऊ प्रसाद, विजय कन्नौजिया, गुड्डू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन हरियाली ग्रुप के अध्यक्ष नत्थू शर्मा ने किया।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking