खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के कोटेदारों ने कमीशन की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश देते हुए रिपोर्ट तलब किया है।
कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा की अगुवाई में मंगलवार को तहसील में जुटे कोटेदारों ने खाद्यान्न वितरण के सापेक्ष माह नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक का कमीशन नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी भावना सिंह को ज्ञापन देकर लंबित कमीशन के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए एसडीएम भावना सिंह ने पूर्ति निरीक्षक रमेश त्रिपाठी से रिपोर्ट तलब की है।
इस दौरान विजय कुशवाहा, ठाकुर प्रसाद, राम प्रसाद, राजन यादव, जयप्रकाश भारती, रघुनाथ, किशोर अनिरुद्ध, सुदामा जायसवाल, रामनिवास, हसमुद्दीन, भीमबली सत्यनारायण, मनोज रामप्रकाश चौधरी, गणेश, लक्ष्मी शंकर रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…