News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोटेदारों ने एसडीएम को सौंपा मांगो का ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 28, 2023  |  8:04 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोटेदारों ने एसडीएम को सौंपा मांगो का ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने गुरुवार को आल इंडिया फेयर शाप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले अपने जायज मांगों को मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई एवं निदान की मांग की।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष बृजभूषण कुशवाहा की अगुवाई में गुरुवार को दर्जनों कोटेदारों ने राशन वितरण करने के एवज में लाभांश 90 रुपए प्रति क्विंटल को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों में 150 से 200 रूपए तक मिलता है। कहा है कि सरकारी राशन वितरण करने वाले कोटेदारों को गुजरात राज्य में 20 हजार रुपए मानदेय दिया जाता है। कोटेदारों ने एसडीएम आशुतोष कुमार को यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा बोरे के वजह का गेहूं एवं चावल नहीं दिया जाता है जबकि शासन द्वारा ठेकेदार को प्राप्त कराया जाता है। वितरण करने में कोटेदारों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेताया है कि यदि उनकी जायज मांगों पर सरकार ध्यान नहीं देती है तो आगामी 1 जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी विक्रेता वितरण कार्य से विरत रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समूह में एकत्रित कोटेदारों ने मांगो का ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशुतोष को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान रामपरिखन सिंह, रामनरेश गुप्ता, धर्मपाल कुशवाहा, सुदामा जायसवाल, गफ्फार अली, विजय कुशवाहा, संतोष राय, जितेन्द्र भारती, फिरोज अहमद, जाकिर हुसैन, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking