News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तेंदुए ने महिला पर किया आक्रमण,बकरी को मारा, फिर हुआ दहशत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 20, 2021  |  8:44 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेंदुए ने महिला पर किया आक्रमण,बकरी को मारा, फिर हुआ दहशत

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा नदी पार बसे नरायनपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम बकुलादह मौजा के पास खेत में बकरी चरा रही एक महिला को तेंदुए ने झप्पट्टा मार दिया जिससे वह बदहवास होकर गिर पड़ी। उसके बाद तेंदुए ने बकरी पर आक्रमण कर उसे मार दिया। शोर सुनकर गांव के कोलाई, मंगल, उमेश आदि लोग लाठी- ठण्डे लेकर पहुंचे तब तेंदुआ पास ही गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। महिला बदहवास होकर चिल्लाते हुए गांव की तरफ भाग खड़ी हुई।गांव के लोगों में दहशत व भय का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार की शाम 6 बजे खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे नरायनपुर गांव जो सोहगीवरवां जंगल के नजदीक बसा हुआ है, के पास ही एक खाली खेत में महिला मालती पत्नी रामचन्दर 50 वर्ष बकरी चरा रही थी कि अचानक एक तेंदुए ने महिला के ऊपर झपट्टा मार दिया, महिला ने डण्डे से भगाना चाहा तबतक वह बकरी पर आक्रमण कर उसे मार डाला। महिला डर के मारे बदहवास होकर गिर पड़ी। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग लाठी डण्डे लेकर दौड़ पडे। भीड़ देखकर तेंदुआ पास ही सटे गन्ने के खेत में छिप गया। गांव के लोग तेंदुए के आहट को लेकर दहशत में हैं। गांव के प्रधान नरसिंह गौतम, बेचन अंसारी, जालंधर कोटेदार, भोरिक, उमेश, शिवकुमार, मंगल, कोलाई आदि ग्रामीणों का कहना है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही एक तेंदुए ने शिवपुर गांव में आतंक मचाया था जो बांस की कोठी के पास मृत पाया गया। लोगों का कहना है कि रात में रतिजग्गा कर हिंसक जानवर से पशुओं व लोगों की हिफाजत करनी पड़ेगी।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking