खड्डा/कुशीनगर। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण महा अभियान के तहत शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा ने नगर क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौध रोपण की शुरुआत की।
खड्डा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बचाए रखना है। प्रगति के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम वृक्ष जैसे पीपल , पाकड़, नीम धीरे- धीरे लुप्त होते जा रहे है इन वृक्षों को महा अभियान के तहत बचाना व संरक्षण प्रदान करना भी है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आगामी 15 अगस्त को पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री वर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि नत्थू मौर्या, राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, विनोद यादव, प्रिन्स मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, पवन मद्धेशिया, जुगनु अंसारी, असलम अंसारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…