News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पेड़ के बिना जीवन अधूरा- दुर्गेश्वर वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 22, 2023  |  7:28 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पेड़ के बिना जीवन अधूरा- दुर्गेश्वर वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण महा अभियान के तहत शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा ने नगर क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत पौध रोपण की शुरुआत की।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बचाए रखना है। प्रगति के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम वृक्ष जैसे पीपल , पाकड़, नीम धीरे- धीरे लुप्त होते जा रहे है इन वृक्षों को महा अभियान के तहत बचाना व संरक्षण प्रदान करना भी है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आगामी 15 अगस्त को पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री वर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।

इस दौरान सभासद प्रतिनिधि नत्थू मौर्या, राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, विनोद यादव, प्रिन्स मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, पवन मद्धेशिया, जुगनु अंसारी, असलम अंसारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking